दिल्ली को जाम से निजात दिलाने की पांच प्रमुख योजनाएं

दिल्ली | पांच बड़े प्रोजेक्ट के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने समयसीमा तय कर दी है। नए निर्देश के तहत ये पांचों प्रोजेक्ट दिसंबर 2023 तक पूरे होंगे। इसके लिए टीमें बनाकर अलग-अलग समीक्षा शुरू की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई तकनीकी या मंजूरी संबंधित दिक्कत हो तो सीधे मंत्रालय को बताया जाए।
1. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास से शुरू होकर लोनी में यूपी बॉर्डर के रास्ते बागपत होता हुआ देहरादून जाएगा। दिल्ली की सीमा में 14.75 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम शुरू।
2. द्वारका एक्सप्रेसवे पैकेज-5, एयरपोर्ट के टर्मिनल टी-3 को जोड़ने के लिए बनाया जा रही पांच किलोमीटर की सड़क पर तेजी से काम चल रहा है।
3. करनाल हाईवे (एनएच-1) से शुरू होकर द्वारिका तक 38.3 किलोमीटर की एक सड़क बनाई जा रही है, जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ जगहों पर एनसीओ मिलने में देरी हुई, जिससे निर्माण कार्य पिछड़ा।
4. अक्षरधाम से फरीदाबाद होते हुए सोहना तक 52 किलोमीटर की छह लेन की सड़क का निर्माण। दिल्ली-मुंबई कनेक्टर कहलाने वाली सड़क के कुछ हिस्सों में निर्माण कार्य शुरू। कुछ हिस्सों में जल्द होगी शुरुआत।
5. फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी), इस एक्सप्रेस वे का निर्माण अभी तक हरियाणा और यूपी सरकार को करना था, लेकिन समय पर प्रोजेक्ट में नोएडा के अलावा किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब एनएचएआई प्रोजेक्ट को बनाना चाहती है।
