डेली स्किन केयर रूटीन

डेली स्किन केयर रूटीन
किसी भी उम्र की लड़की / महिला इस डेली नेचुरल स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं. रोजाना सुबह ही नहीं बल्कि रात के वक्त भी स्किन का खास ख्याल रखना होता हैइसलिए नीचे पढ़िए मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन और नाइटटाइम स्किन केयर रूटीन के बारे में

A- मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन
जिस तरह सुबह उठ कर आप अपने दातों की सफाई करती हैं ठीक उसी तरह जरूरी है कि आप अपनी त्वचा की भी सफाई करें. त्वचा की सफाई के लिए कुछ जरूरी और सिंपल स्टेप्स होते हैं इन्हें फॉलो करेंगी तो अपकी त्वचा हमेशा चमकती रहेगी और आप खिलखिलाती रहेंगी.

स्टेप-1 : सबसे पहले त्वचा पर क्लीनजर का इस्तेमाल करें.इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप क्लीनजर अपनी स्किन टाइप के हिसाब से चुनें.त्वचा अगर ड्राय है तो क्रीम बेस्ड क्लीनजर आपके लिए सही रहेगा.त्वचा अगर ऑयली है तो वॉटर बेस्ड क्लीनजर यूज करें.कोशिश करें कि क्लीनजर जितना माइल्ड होगा उतना अच्छा होगा. क्लीनजर यूज करने से रात में सोते वक्त आपकी त्वचा जो ऑयल प्रोड्यूस करती है उसे वह क्लीन कर देता है.

स्टेप– 2 : चेहरे को क्लीनजर से साफ करने के बाद उस पर मॉइसचराइजर लगाएं.मॉइसचराइजर को गालों पर लगाएं और फिर पूरे चेरहे पर हलकी मसाज के साथ फैलाएं.अगर आपके मॉइसचराइजर में विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट्स होंगे तो इससे आपकी त्वचा ज्यादा यूथफुल नजर आएगी और साथ इस तरह के मॉइसचराइजर त्वचा के फ्री रेडिकल्स को भी खत्म कर देते हैं.

स्टेप– 3: यह तीसरा स्टेप सबसे ज्यादा जरूरी है.मौसम कोई भी हो त्वचा को सूर्य की तेज किरणों से बचाने के लिए आपको अपने चेहरे पर एसपीएफ युक्त क्रीम जरूरी लगानी चाहिए.इससे आपकी त्वचा पर सूर्य की अल्ट्रा वायलेट किरणों का कोई असर नहीं पड़ता है.सुबह एसपीएफ लगाने के बाद आपको दिन में हर 3 घंटे बाद चेहरे पर एसपीएफ लगानी चाहिए, चाहे आप घर से बाहर निकलें या निकलें क्योंकि घर में लगी ट्यूबलाइट्स और बल्ब से भी यूवी रेज निकलती हैं.

B- नाइट स्किन केयर रूटीन
स्किन को आपके हार्मोन काफी प्रभावित करते हैं. रात के समय हम तो सो जाते हैं लेकिन हमारे हार्मोन एक्टिव रहते हैं. जो स्किन को इफेक्ट करते हैं. हम दिन में तो स्किन पर खूब ध्यान देते हैं लेकिन रात के समय लापरवाह हो जाते हैं. यही वजह है कि स्किन पर पिंपल और डार्क सर्कल ज्यादातर हमें सुबह उठने के बाद महसूस होते हैं. इसलिए दिन में ही नहीं बल्कि रात को भी स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine) को फॉलो करना जरूरी है. यहां हम बता रहे हैं नाइटटाइम स्किनकेयर रूटीन के बारे में

स्टेप– 1: अगर आप मेकअप का इस्तेमाल करती हैं तो मेकअप रिमूवर से चेहरे का मेकअप अच्छी तरह से हटा लें.इसके लिए आप क्लीनजिंग ऑयल, क्लीनजिंग वाइप्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.कोशिश करें कि माइल्ड मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें.

स्टेप– 2: क्लीनजिंग करना भी रात में बेहद जरूरी है क्योंकि पूरे दिन में आपकी त्वचा काफी खराब हो चुकी होती है.इसलिए त्वचा की गंदगी को हटाने के लिए क्लीनजिंग जरूर करें.

स्टेप– 3: क्लींजिंग के बाद चेहरे पर टोनिंग करें और इसके बाद स्किन सेल्स को रिपेयर करेने के लिए एंटीऐजिंग सिरम का इस्तेमाल करें.इसे अपने हाथों में लेकर चेहरे और गर्दन पर हलके हाथों से लगाएं.आप चाहें तो एंटीएजिंग फेस मास्क या स्लीपिंग मास्क का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.

स्टेप– 4: अपनी त्वचा को हाईड्रेटेड रखने के लिए एंटी एजिंग सिरम के साथ थोड़ा सा मॉइसचराइजर भी लगाएं.यह आपकी त्वचा को सुबह तक सॉफ्ट बना कर रखेगा.

स्टेप– 5: सबसे आखिर में अपनी आखों पर आई क्रीम जरूरी लगाएं.यह आपकी आखों को रिलैक्स करेगी और साथ ही उन्हें हाईड्रेटेड रखेगी.अगर आपको पफीनेस की परेशानी है तो यह भी कम होगी. यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें.इसी तरह और भी आर्टिकल् पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से.

  • 30+ महिलाओं के लिए बेस्ट स्किन केयर रूटीन
    30+ के बाद त्वचा को ख़ास देखभाल (Best Skin Care Routine) की ज़रूरत पड़ती है. 30+ के बाद यदि त्वचा की ठीक से देखभाल की जाए, तो चेहरे पर बढ़ती उम्र के निशान साफ़ दिखाई देने लगते हैं. 30+ के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए क्या करना चाहिए? आइए, हम आपको बताते हैं.

1- रात को सोने से पहले नाइट स्किन क्रीम का इस्तेमाल है जरूरी
दिनभर की धूल मिट्टी, पॉल्यूशन को दूर करने के लिए नाइट स्किन क्रीम का इस्तेमाल करना जरूरी है. ग्लोइंग त्वचा के लिए नाइट क्रीम ऐसे तत्व होते हैं जो आपकी त्वचा को रात में ग्रो करने में मदद कर सकते हैं. नाइट क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा की चमक बनी रह सकती है. इससे आपके चेहरे के स्किन सेल्स रिपेयर हो सकते हैं. साथ ही स्किन के दागधब्बे से भी छुटकारा मिल सकता है. रात में इस्तेमाल होने वाली ये क्रीम्स स्किन का नेचुरल ग्लो बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं.

2- त्वचा को मॉइस्चराइज करें
रात के समय त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के लिए और त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए सीरम का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है. रात के लिए स्किन पर लगाने के लिए खास सीरम का इस्तेमाल करें. यह सीरम नए सेल्स को बनाने और पुराने सेल्स को निकालने में मददगार हो सकते हैं. इसके अलावा आप गुलाबजल और ग्लिसरीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

3- दिनभर हाइड्रेट रहना है जरूरी
हाइड्रेट रहने से सिर्फ हमारा स्वास्थ बेहतर होता है बल्कि इसका प्रभाव हमारी स्किन पर भी दिखाई देता है. अगर आफ खूब पानी पीते हैं तो आपके चेहरे की चमक अलग ही दिखती है. साफ और स्मदू त्वचा के लिए इस स्किन केयर रूटीन के अलावा आपको दिनभर हाइड्रेट रहने की जरूरत होती है. शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है. पानी पीने से आपकी त्वचा में चमक सकती है. एक दिन में कम से 10 से 12 गिलास पानी पिएं.

4- दिन में 8 से 10 बार चेहरा धोएं
स्किन की सॉफ्टनेस के लिए दिन में कम से कम 8 से 10 बार स्किन को धोना जरूरी है. बल्कि सिर्फ स्किन को धोना ही नहीं धोने के बाद हल्का सा कुछ मॉइश्चराइजेशन लगाएं. रात में सोने से पहले आपको अपना चेहरा धोना चाहिए. चेहरे को सही तरह से धोने से धूल, मिट्टी और प्रदूषण के कण निकल जाते हैं.

5- मसूर की दाल और दूध स्किन को बनाएंगे हेल्दी
मसूर की दाल आपकी स्किन को हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन इसका फायदा ज्यादा तब हो सकता है जब आप इसे दूध के साथ बनाएं. ये फेसपैक आपकी त्वचा से टोनिंग के लिए लाबकारी हो सकता है. दूध और मसूर दाल का पैक तैयार करने के लिए आप भिगी हुई दाल का पेस्ट बना लें और उसमें एक कप कच्चा दूध मिलाएं.

ये ब्यूटी टिप्स करेंगे ड्राई स्किन की देखभाल

  • गुनगुने पानी से नहाएं, गर्म पानी से नहीं.
  • गर्म पानी स्किन में मौजूद ज़रूरी ऑयल को नष्ट कर देता है.
  • नहाने के पहले स्किन पर बेबी ऑयल या ऑलिव ऑयल का मसाज करें और नहाने के बाद किसी ऐसी क्रीम से मसाज करें जिसमें एसेन्शियल ऑयल मौजूद हों. ऐसा करने से स्किन में मॉइश्चर का संतुलन बना रहता है.
  • आंख मुंह के आसपास ढेर सारी क्रीम लगाएं.
  • बहुत स्ट्रॉन्ग साबुन या डिटरजेन्ट के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि ये स्किन का रूखापन बढ़ा देते हैं.
  • फ्लाइट पर ट्रैवल के पहले स्किन को अच्छी तरह मॉइश्चराइज़ करें. प्रेशर तापमान में बदलाव की वजह से स्किन की नमी कम होने लगती है.

Leave a Reply