कांग्रेस आईटी सेल प्रमुख रम्या की इस सलाह पर मचा बवाल

नई दिल्ली: कांग्रेस आईटी सेल की प्रमुख दिव्या रम्या ने कार्यकर्ताओं को ऐसी सलाह दी जिस पर हंगामा हो रहा है. रम्या ने बेंगलुरू में सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं से फर्जी अकाउंट बनाने की सलाह दे रही हैं.



वीडियो में क्या कह रही हैं रम्या?

वीडियो में रम्या कह रही हैं, "सोशल मीडिया पर एक से ज्यादा अकाउंट बनाओ. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. आपको तीन अकाउंट बनाने चाहिए. एक अपने नाम पर एक साथियों के नाम पर.''



रम्या के बयान पर हमलावर हुई बीजेपी

कर्नाटक चुनावी राज्य है लिहाजा बीजेपी ने फौरन इस मुद्दे को लपक लिया है. कांग्रेस पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए बीजेपी मांग कर रही है कि फेसबुक और ट्विटर कांग्रेस पर कार्रवाई करे.



रम्या की सफाई, बीजेपी का वीडियो 'फर्जी'

फर्जीवाड़ा विवाद जब बढ़ा तो ट्विटर पर वायरल वीडियो को शेयर करते हुए रम्या ने इसे फर्जी और जोड़ तोड़कर तैयार किया गया वीडियो बता दिया.



कौन हैं रम्या?

दिव्या स्पंदना उर्फ रम्या कांग्रेस की सांसद रह चुकी हैं. रम्या अभी कांग्रेस आईटी सेल की प्रमुख हैं. पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी ट्विटर पर काफी आक्रामक हुए हैं इसके पीछे रम्या की रणनीति बताई जाती है. ट्विटर पर रम्या के 6 लाख 52 हजार फॉलोअर हैं.


Leave a Reply