आज कुछ देर में जारी होगा राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट

जयपुर |राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2021 कुछ देर में जारी होगा। राजस्थान सरकार का प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ( समन्वयक, प्री डी.एल.एड परीक्षा एवं पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर ) आज दोपहर 1:15 बजे परिणाम जारी करेगा। नतीजों की घोषणा शिक्षा संकुल, जयपुर से शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा करेंगे। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे इस मौके पर मौजूद। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। परिणाम के बाद डीएलएड पाठ्यक्रम की करीब 23 हजार सीटों पर प्रवेश हो सकेगा।

Leave a Reply