आपके हेयर कलर में यह हार्मफुल इंग्रीडिएंट्स तो नहीं

आज के समय में महिलाएं अपने बालों को एक डिफरेंट लुक देने के लिए कलर करवाना काफी पसंद करती हैं। यूं तो महिलाएं हेयर कलर करवाने के लिए पार्लर का रूख करती हैं, लेकिन पिछले डेढ़ सालों में चीजें जिस तरह बदली हैं, उसके कारण महिलाओं ने अपने ब्यूटी और हेयर केयर करना खुद ही सीख लिया है। आज के समय में अधिकतर महिलाएं खुद घर पर ही हेयर कलर करना पसंद करती हैं। इससे उनके पैसों समय की बचत भी हो जाती है।

हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि बालों को कलर करने के बाद उन्हें काफी नुकसान होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपके हेयर कलर में कई तरह के हार्मफुल इंग्रीडिएंट होते हैं। जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं होती है और इसलिए आप बिना सोचेसमझे इनका इस्तेमाल कर लेते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हेयर कलर में मौजूद कुछ ऐसे ही हार्मफुल इंग्रीडिएंट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको उन्हें अप्लाई करने से पहले अवश्य बचना चाहिए

अमोनिया

अमोनिया एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जो आपके बालों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकता है और इसलिए इससे हर कीमत पर बचा जाना चाहिए। हालांकि, हेयर कलर में यह इंग्रीडिएंट होना बेहद आम है, क्योंकि यह कलर को बालों में सेट करने में मदद करता है। हालांकि, इस इंग्रीडिएंट के कारण अंत में बाल रूखे, कमजोर अनहेल्दी बन जाते हैं। इतना ही नहीं, इसमें एक भयानक गंध भी होती है जो नाक और आंखों को परेशान करती है, जो बाद में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड

पेरोक्साइड या हाइड्रोजन पेरोक्साइड को अक्सर ब्लीच के विकल्प के रूप में प्रयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह कम हार्श होते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से सच नहीं है। पेरोक्साइड आपको बालों को लाइटन करने के साथसाथ क्यूटिकल्स को डैमेज करते हैं, जिससे फ्रिज़, स्प्लिट एंड्स और यहां तक कि लंबे समय में हेयर फॉल की वजह भी बनते हैं।

सल्फेट्स

सल्फेट्स भी बालों के लिए किसी विलेन से कम नहीं है। यह आपके बालों को बहुत अधिक डैमेज कर सकते हैं। हालांकि, कुछ हेयर डाई में सल्फेट मिलाया जाता है। हालांकि, जब ब्लीच के साथ सल्फेट का इस्तेमाल किया जाता है, तो यह आपके बालों को बहुत कमजोर बना सकता है, जिससे वह तेजी से टूटने लगते हैं।

 

Leave a Reply