अमेरिका-कोनहाउंट प्रजाति के कुत्ते ने एक फीट से ज्यादा लंबे कान का बनाया विश्व कीर्तिमान 

वॉशिंगटन । कहा जाता है कि पालतू जानवरों में कुत्ते की घ्राण (सूंघने) की शक्ति सबसे तेज होती है, पर अमेरिका की एक महिला के कुत्ते ने अपने नाम एक हैरान करने वाला विश्व कीर्तिमान दर्ज किया है। कोनहाउंट प्रजाति के इस कुत्ते का नाम बेहद लंबे कानों की वजह से गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल किया गया है। अमेरिका की पिगी ओल्सिन तीन साल के काले कुत्ते की मालकिन हैं। आधिकारिक रूप से कुत्ते (जीवित) का नाम सबसे लंबे कानों की वजह से रेकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया है।  इसके कानों की लंबाई 12। 38 इंच है। पिगी एक पशु चिकित्सक हैं। उनका कहना है कि वह हमेशा से जानती थीं कि उनके कुत्ते के कान सामान्य से ज्यादा लंबे हैं। लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान लू का ख्याल रखते हुए उन्होंने इसकी लंबाई को नापा। उन्होंने बताया कि कोनहाउंट प्रजाति के सभी काले कुत्तों के कान सुंदर और लंबे होते हैं। जबकि कुछ के कान दूसरों की तुलना में कुछ ज्यादा ही लंबे होते हैं।
उन्होंने कहा कि लू के लंबे कानों ने अभी तक उसके लिए किसी तरह की चिकित्सीय जटिलताओं को पैदा नहीं किया है। इसने उसे मशहूर कर दिया है और जानवरों की प्रतियोगिताओं के लिए एक लोकप्रिय कुत्ते में बदल दिया है। अब तक लू अमेरिकन केनाल क्लब और रैली ओबिडियंस में खिताब जीत चुकी हैं। कुत्ते की मालकिन ने कहा कि हर कोई इन्हें छूना चाहता है क्योंकि कानों को देखते ही आपको इनसे प्यार हो जाएगा। पालतू जानवरों में इंसान सबसे ज्यादा प्यार कुत्तों से ही करता है। दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां के शासक का कुत्तों से प्यार अब तक सभी हदें पार कर चुका है। तुर्कमेनिस्‍तान के शासक ने अपने पसंदीदा कुत्‍ते की 50 फुट की 'सोने' की मूर्ति बनवाई है। यह मूर्ति राजधानी अश्‍गाबात के नए नवेले इलाके के मध्‍य में बनाई गई है। तुर्कमेनिस्‍तान की सरकार ने बताया कि यह मूर्ति कांसे की बनी है और इस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है। यह मूर्ति 20 फुट ऊंची है। 

Leave a Reply