अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल तीन साल में सबसे महंगा 

नई दिल्ली| अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। सोमवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई ने 75 डॉलर प्रति बैरल का भाव छू लिया। 
दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में गति के साथ ईंधन की मांग जोर पकड़ रही है। इससे कारोबार के दौरान ब्रेंट कूड के दाम 1.2 फीसदी बढ़कर 79.01 डॉलर प्रति बैरल रहे, जो अक्तूबर 2018 के बाद का सबसे ज्यादा भाव है। अमेरिकी कच्चा तेल डब्ल्यूटीआई भी 1.1 फीसदी महंगा होेकर 74.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया। दोनों ही ईंधन में लगातार पांचवें दिन उछाल दिखा है। तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक व अन्य सहयोगी देशों ने उत्पादन बढ़ाने की अपील से इनकार कर दिया था। उनका कहना है कि कोरोना के कारण निवेश पर असर पड़ा है, जिससे उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई।

Leave a Reply