हनी सिंह मामले में अदालत ने बंद कमरे में सुनवाई का दिया आदेश

मुंबई| सिंगर हनी सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उन पर केस दर्ज किया था। अब इस मामले में दिल्ली की एक अदालत ने बंद कमरे में सुनवाई का आदेश दिया। बीते 3 सितंबर को हनी सिंह ने एक आवेदन दाखिल किया था और मामले की सुनवाई बंद कमरे में करने का आग्रह किया था।
 प्रॉपर्टी को लेकर आवेदन
हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने शादी के 10 सालों बाद तलाक का फैसला लिया था। इसकी कानूनी प्रक्रिया के दौरान शालिनी ने कोर्ट में प्रॉपर्टी को लेकर एक आवेदन दिया। जिसमें मांग की गई थी कि हनी सिंह को संपत्ति में किसी थर्ड पार्टी को शामिल करने से रोका जाए। इस आवेदन को लेकर दिल्ली के एक कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस जारी किया है।
धोखा देने का आरोप
गौरतलब है कि हिर्देश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह और तलवार 23 जनवरी, 2011 को वैवाहिक बंधन में बंधे थे। शालिनी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि हनी सिंह ने पिछले 10 वर्षों में उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दी। साथ ही कहा कि सिंह ने उनके साथ धोखा किया।

Leave a Reply