तेल के दाम होंगे कम, केंद्र सरकार का पोर्टल तैयार

मुंबई | तेल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल से लेकर सोया और सरसों तेल सबके दाम आसमान छू रहे हैं। अब नागरिकों को जल्द राहत मिलने वाली है। सरकार ने खाने की तेल की जमाखोरी से बचाने के लिए खास प्लानिंग की है। केंद्र ने एडिबल ऑयल पोर्टल लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआत आज (सोमवार) से हो गई है। इस वेबसाइट पर तिलहन के दाम और स्टॉक की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। साथ ही हफ्ते का अपडेट भी मिलेगा।
पोर्टल से ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी
एडिबल ऑयल पोर्टल पर हर सप्ताह के आंकड़े जारी होंगे। जिससे गड़बड़ी में कमी आएगी। इसके लिए उप्तादकों को भी लॉगिन आईडी बनानी होगी। सरकार के विभाग इसकी निगरानी करेंगे। केंद्र का कहना है कि इससे ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी और तेल के दाम भी नियंत्रण में रहेंगे।
स्टॉक का डिस्क्लोजर दे सकते हैं
बिजनेसमैन और इंडस्ट्री इसके जरिए अपने स्टॉक का डिस्क्लोजर दे सकते हैं। जिसके प्रदेश सरकार देखेगी। सरकार एडिबल ऑयल पोर्टल के लिए शुक्रवार को एक बैठक बुलाई थी। जिसमें वेबसाइट को लेकर ट्रेनिंग दी गई और सारी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस मीटिंग में संयुक्त सचिव और प्रदेशों के खाद्य सचिव और फूड कमिश्नर शामिल हुए। बैठक में एडिबल ऑयल प्रोसेसिंग अस्सोसिएशन्स के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Leave a Reply