60 हजार के नीचे सेंसेक्स, निफ्टी 106 अंक गिरकर हुआ बाजार बंद

मुंबई | आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। लगातार तेजी बना रहे सेंसेक्स में आज जबरदस्त गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 410.28 अंकों (0.68 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,667.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 106.50 अंक (0.60 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,748.60 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,032.58 अंक या 1.74 फीसदी के लाभ में रहा। आज कारोबार के दौरान निचले स्तर से सेंसेक्स 622 और निफ्टी 172 अंक सुधरा।

इन कारणों से आई गिरावट 
मंगलवार के कारोबार में घरेलू बाजार पर मुनाफावसूली हावी हो गई। क्रूड ऑयल में तेजी से शेयर बाजार प्रभावित हुआ। तीन साल में पहली बार कच्चा तेल 80 डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आई है। साथ ही चीनी कंपनी एवरग्रांड के दिवालिया होने की अशंकाओं के बीच घरेलू बाजार प्रभावित हुआ। गोल्डमैन सैक्स ने चीन की आर्थिक वृद्धि का अनुमान भी घटा दिया है। साथ ही अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर घरेलू सेयर बाजार पर पड़ा।

Leave a Reply