अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे कई ब्रांड पर SBI कार्ड दे रहा है 15% की छूट

नई दिल्ली|त्योहारों के सीजन में बैंक, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कई कंपनियां अपने ग्राहकों को खुश करने और बिक्री बढ़ाने के लिए कई बेहतरीन ऑफर दे रही हैं। त्योहारों के इस सीजन का फायदा उठाने के लिए एसबीआई कार्ड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे मिंत्रा, अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य प्लेटफॉर्म पर ई-गिफ्ट वाउचर पर भी छूट दे रहा है। एसबीआई कार्ड यूजर्स ई-गिफ्ट वाउचर पर 15 फीसदी की छूट का फायदा उठा सकेंगे।"अपने दोस्तों और परिवार के साथ त्योहारों की खुशी साझा करें, और सर्वश्रेष्ठ ब्रांडों के ई-वाउचर उन्हें उपहार में दें। मिंत्रा, अमेजन, फ्लिपकार्ट और कई अन्य ब्रांडों पर ई-गिफ्ट वाउचर पर 15% तक की छूट प्राप्त करें।"

Leave a Reply