परफेक्ट 7 लेयर पराठा बनाने के लिए ये टिप्स अपनाएं

जब भी बात खाने की आते है गरमागरम पराठे मिल जाएं तो मज़ा ही जाए। वैसे पराठे चाहे जिस भी चीज़ के हों उनका स्वाद ही निराला होता है। चाहे आलू टमाटर की रसे वाली सब्जी हो या फिर भिंडी मसाला, पराठे के साथ सब्जी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। वैसे तो आप कई तरह के पराठे बनाती और उनका स्वाद उठाती होंगी लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं 7 लेयर पराठा बनाने की कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स जिन्हें फॉलो करके आप परफेक्ट पराठा कुछ ही मिनटों में बन सकती हैं और इसका मज़ा उठा सकती हैं। तो तैयार हो जाइए इस लेख के साथ परफेक्ट 7 लेयर पराठा बनाने के लिए।

कैसे गूथें आटा

  • किसी भी तरह का पराठा बनाने के लिए आपको सही ढंग से आटा गूंथना जरूरी होता है। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे
  • पराठे के लिए गूंथा गया आटा कभी भी बासी नहीं होना चाहिए। बासी आटा फ्रिज में रखने से ज्यादा टाइट हो जाता है और ये पराठे को भी खराब कर सकता है।
  • 7 लेयर पराठा के लिए आटा गूंथते समय इसमें थोड़ा नमक और तेल जरूर डालें। इससे आटा मुलायम बनता है।
  • आटा गूंथने के बाद कम से कम 15  मिनट के लिए ढककर रखें।
  • 15 मिनट बाद इसे एक बार फिर से अच्छी तरह से गूथें जिससे आटा मुलायम हो जाता है।  

7 लेयर पराठा रेसिपी

आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का आटा– 1 कटोरी
  • मैदा -1 कटोरी
  • घी– 2-3 बड़े चम्मच
  • नमकएक चुटकी
  • लाल मिर्च पाउडरआवश्यकतानुसार
  • अजवाइनआवश्यकतानुसार
  • पानीआवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका

  • गेहूं के आटे, मैदे और पानी को मिलाकर आटा गूंथें और इसमें थोड़ा तेल या घी मिलाएं।
  • इसे ढककर 15  मिनट के लिए अलग रख दें।
  • आते की एक बड़ी लोई बेलें और इसकी 7 पतली लेयर्स काट लें।
  • इन 7 लेयर्स में तेल और सूखा आटा लगाते हुए एक के ऊपर एक रखें और मोड़कर लोई बना लें।
  • तैयार लोई को हल्के हाथों से बेलते हुए बढ़ाएं और पराठे का आकार दें।
  • गैस में तवा रखकर गर्म करें और गर्म होने पर इसमें बेला हुआ पराठा डालें।
  • पराठे को एक तरफ से सेंक लें और घी लगा कर पलट दें।
  • पराठे को दूसरी तरफ से भी सेकें और घी लगाएं।
  • दोनों तरफ से अच्छी तरह से सिक जाने पर इसे प्लेट में निकालें और इसका स्वाद उठाएं।

 

Leave a Reply