भाजपा ने की राजस्थान शिक्षा मंत्री डोटासरा के इस्तीफे की मांग

जयपुर| राजस्थान में हाल ही में हुई रीट परीक्षा को लेकर गहलोत सरकार हर तरफ से घिरती नजर आ रही है। रीट परीक्षा में धांधली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस पर अब भाजपा भी सामने आ गई है। इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने राजस्थान रीट परीक्षा में धांधली की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है। 
गहलोत सरकार से सीबीआई जांच की मांग
प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने गहलोत सरकार से मांग रखी कि शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को जल्द बर्खास्त किया जाए और इस पूरे मामले की सीबीआई को जांच सौंपी जाए। नहीं तो भारतीय जनता युवा मोर्चा रीट परीक्षा मामले को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में आंदोलन करेगी और जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलगे तब तक  भाजपा लगातार आंदोलन के जरिए आवाज उठाती रहेगी।

 

Leave a Reply