कोरोना के खिलाफ जंग में इन दवाओ के संयोजन ने जगाई उम्मीद की किरण

लंदन। कोरोना वायरस (कोविड-19) से मुकाबले में एक नई मिश्रित दवा में उम्मीद की नई किरण दिखी है। कोविड-19 का कारण बनने वाले सार्स-कोव-2 वायरस के खिलाफ यह दवा प्रभावी हो सकती है। दो दवाओं का यह मिश्रण संक्रमण को रोक सकता है। पशुओं पर किए गए परीक्षण के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है। वायरेसेस पत्रिका में परीक्षण के प्रारंभिक नतीजों को प्रकाशित किया गया है। एंटीवायरल दवाओं नफामोस्टेट और पेगासिस का संयुक्त उपयोग सभी जरूरतों के लिहाज से प्रभावी पाया गया है।
'दवाओं का यह संयोजन संक्रमण को रोकने में प्रभावी पाया गया है।' शोधकर्ताओं ने बताया कि यह परीक्षण चूहों पर किया गया है। इसका यह मतलब नहीं है कि यह मिश्रण इंसानों पर भी काम कर सकता है। लेकिन शोधकर्ताओं के लिए उम्मीद की किरण है। वे पहले से ही कोरोना के खिलाफ नफामोस्टेट को लेकर परीक्षण कर रहे हैं।
