उत्तर कोरिया ने चौथी नई विमानभेदी मिसाइल का परीक्षण किया

सियोल। उत्तर कोरिया ने विमानभेदी मिसाइल का परीक्षण किया है। हाल के सप्ताह में हथियारों के परीक्षण के चौथे चरण में इस मिसाइल का परीक्षण किया गया है। दूसरी तरफ प्योंगयांग ने दक्षिण कोरिया के साथ रिश्ते सामान्य करने के लिए संपर्क चैनलों को फिर से बहाल करने की इच्छा जताई है। सितंबर में उत्तर कोरिया ने छह महीने में पहली मिसाइल का परीक्षण किया लेकिन सियोल के साथ सशर्त वार्ता की पेशकश से वह पीछे नहीं हटा है।
यह है मकसद
 प्रतिबंधों से राहत और अन्य बाहरी रियायतों के लिए उसकी चाल है। इस सप्ताह के शुरू में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कोरियाई प्रायद्वीप में शांति को बढ़ावा देने के लिए आने वाले दिनों में दक्षिण कोरिया के साथ हाटलाइन संपर्क बहाल करने की अपनी इच्छा जताई।
परीक्षण की अहमियत
 विमान भेदी मिसाइल परीक्षण विभिन्न संभावित विमान भेदी मिसाइल प्रणाली के अध्ययन और विकास में अत्यंत व्यावहारिक महत्व रखता है। समाचार एजेंसी ने कहा है कि परीक्षण का लक्ष्य लांचर, रडार और युद्ध कमान वाहन के संचालन की व्यावहारिकता के साथ ही मिसाइल की मारक क्षमता की पुष्टि करना था।

Leave a Reply