इन फिल्मों की रिलीज डेट तय

मुंबई| महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में सिनेमा हॉल को खोलने की अनुमति दी है। जिसके बाद बॉलीवुड को एक नया जीवनदान मिल गया है। कोरोना महामारी के कारण कई बड़ी मूवीज की रिलीज अटकी हुई थी। लेकिन अब फिल्मों को रिलीज करने को लेकर होड़ मच गई है। सभी बड़े निर्देशक अपनी पिक्चरों की तारीख का ऐलान कर रहे हैं। सूर्यवंशी, लाल सिंह चड्ढा, मैदान, जर्सी से लेकर हीरोपंती 2 की रिलीज तारीख सामने आ गई है। अगस्त 2022 तक रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कौन-सी फिल्म कब रिलीज होने वाली है।
1. 83
1983 विश्व कप पर आधारित यह फिल्म 25 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान है। एक्टर रणवीर सिंह ने मूवी में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया है।
2. सूर्यवंशी
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार स्टाट फिल्म की रिलीज डेथ तीन बार आगे बढ़ चुकी है। अब आखिरकार इस दिवाली को रिलीज होगी।
3. लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म के क्रिसमस पर रिलीज होने की अफवाह थी। लेकिन यह मूवी वैलेंटाइन्स डे 2022 को रिलीज होने वाली है।
4. सत्यमेव जयते
जॉन अब्राहम-दिव्या खोसला कुमार-स्टारर सत्यमेव जयते 2 पहले ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होने वाली थी। अब 26 नवंबर को रिलीज होगी।
5. रक्षा बंधन
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म रक्षा बंधन 11 अगस्त 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
6. आदिपुरुष
अक्षय कुमार की रक्षा बंधन और प्रभास की फिल्म आदिपुरुष के बीच बॉक्स ऑफिस पर टकराव देखने को मिलेगा। इस फिल्म में कृति सेनन और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में है।
7. बच्चन पांडे
अक्षय कुमार की एक्शन कॉमेडी फिल्म 4 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में आएगी।
