गांधी जयंती के मौके पर EMIL ने बक्सवाहा CHC को भेंट की एक्स-रे मशीन और सीआरएस

छतरपुर| गांधी जयंती के मौके पर छतरपुर जिले के बक्सवाहा में एस्सेल माइनिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (EMIL) ने वहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को एक डिजिटल एक्स-रे मशीन, कंप्यूटर रेडियोग्राफिक सिस्टम (सीआरएस), और रक्त विश्लेषक प्रदान की है। CHC बक्सवाहा 1.25 लाख लोगों की आबादी के लिए इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा केंद्र है। कंपनी के मुताबिक इलाके में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के उद्देश्य से ये मशीनें दी गई हैं। अब तक रक्त जांच और एक्स-रे के लिए स्थानीय निवासियों को 60 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर छतरपुर, दमोह या सागर जाना पड़ता था। नई सुविधाएं मिलने से बक्सवाहा के लोगों के समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
 

Leave a Reply