Janhvi Kapoor ने अब दिखाया जंगल में अपना ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके फैंस उनकी पोस्ट और तस्वीरों को खूब पसंद भी करते रहते हैं। इन दिनों उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।जाह्नवी कपूर की यह तस्वीरें किसी जंगल की हैं। इन तस्वीरों में वह जंगल में अपने गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती और नहाती हुई दिखाई दे रही हैं। इन सभी तस्वीरों को जाह्नवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। तस्वीरों में जान्हवी कपूर व्हाइट क्रॉप टॉप और ग्रीन कलर की स्कर्ट में खुशी से झूमती दिख रही हैं।
