ब्लीचिंग से हो गई हैं इचिंग तो,एलोवेरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद

नई दिल्ली| त्वचा में निखार के लिए कुछ महिलाएं ब्लीच भी करवाती है जिससे उनका चेहरे साफ और पहले से भी ज्यादा सुंदर दिखाई देने लगता है। इसके अलावा ये चेहरे के अनचाहे बालों को भी छिपाता है। लेकिन हर किसी की स्किन के लिए ब्लीचिंग अच्छी हो जरूरी नहीं क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स बहुत स्ट्रांग होते हैं जिससे स्किन पर खुजली और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं जिन्हें ब्लीचिंग लगाने से इचिंग होने लगती हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी टिप्स बताएंगे जिससे ब्लीचिंग से होने वाली सारी समस्याओं से आप छुटकारा पा सकती हैं।
एलोवेरा का कमाल
एलोवेरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से आप स्किन की सारी समस्याओं को दूर कर सकती हैं। कुछ महिलाओं की स्किन बहुत ही ज्यादा सेंसटिव होती है और ब्लीचिंग के बाद उन्हें खुजली और जलन की समस्या से झूझना पड़ता है। ब्लीचिंग की जलन के लिए एलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद होता है। जलन महसूस होने पर एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से धीरे- धीरे मसाज करें। 5 मिनट ऐसा करने के बाद इसे ठंडे पानी से साफ कर लें। इचिंग शांत हो जाएगी।
