उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई

उत्तर प्रदेश |के लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। किसानों के गुस्से को देखते हुए सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात है। गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली से जाने वाले ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है।

नोएडा से डीएनडी की तरफ भी ट्रैफिक को रोक दिया गया है। नोएडा का पूरा ट्रैफिक नोएडा लिंक रोड की तरफ डायवर्ट करने के चलते नोएडा लिंक रोड पर भारी जाम लग गया है। वाहन चालक करीब 40 मिनट से जाम में फंसे हैं।

Leave a Reply