क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने मारी Koo ऐप पर एंट्री

नई दिल्ली| क्रिकेट जगत के महान क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भारत का बहु भाषीय माइक्रो ब्लॉग्गिंग प्लेटफार्म Koo (कू) ज्वाइन किया। वे @VirenderSehwag हैंडल के नाम से ऐप पर मौजूद हैं।
सहवाग ने ऐप से जुड़ते ही कू किया “चेन्नई और दिल्ली ने प्लेऑफ में मारी एंट्री, और हमने भी कू के स्टेडियम में मार ली है एंट्री ।” सहवाग के जुड़ने से फैंस में भरी उत्साह देखा गया। अपने कू में उन्होंने #DejuViru का नाम लिया और बताया की आने वाले आईपीएल मैचेस का मज़ेदार रिव्यू वो खुद एक ऑनलाइन सीरीज के माध्यम से देंगे। सहवाग के Koo (कू) पर आने से यूज़र्स को लाइव क्रिकेट एक्शन और मैच कमेंटरी का मज़ा भारतीय भाषाओं में मिलने लगेगा। यह टी 20 विश्व कप 2021 के साथ विशेष रूप से प्रासंगिक है, जो 17 अक्टूबर, 2021 से यूएई और ओमान में शुरू होने वाला है। क्रिकेट और ट्रेंडिंग मुद्दों पर अपनी हाज़िर जवाबी और मज़ाकिया टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले सहवाग ने Koo (कू) से जुड़ने के कुछ घंटो के भीतर ही यूज़र्स से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की।

Leave a Reply