सोयाबीन का तेल बालों में लगाने से दिखते हैं ये बदलाव

बालों की ग्रोथ की बात हो या उनकी चमक वापस लाने की, नेचुरल ऑयल्स बालों के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। सोयाबीन ऑयल एक वेजिटेबल ऑयल है, जो सोयाबीन के बीज और गुठली से निकाला जाता है। तेल निकालने की प्रक्रिया में बीन्स को क्रैक कर उन्हें गर्म करना और एक सॉल्वेंट मेथड के माध्यम से हेक्सेन के साथ तेल निकाला जाता है। इसके बाद तेल को रिफाइन किया जाता है और फिर वो उपयोग के लिए काम आता है।
इसमें कई सारे विटामिन्स, मिनरल्स और फैटी एसिड होते हैं, जो हेल्थ के साथ–साथ बालों के लिए भी अच्छे होते हैं। यह बालों में मॉइश्चर रिटेंशन, इलास्टिसिटी में सुधार और बालों के झड़ने को रोक सकता है। सोयाबीन के तेल में विटामिन–ई की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह स्कैल्प के लिए सहायक एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ–साथ फ्री रेडिकल्स से भी लड़ता है और बालों की चमक लाने में मदद कर सकता है। ये बालों को किस तरह फायदा पहुंचा सकता है
बालों को डीप कंडीशन करने के लिए
सोयाबीन का तेल बालों को मॉइश्चराइज करने और कंडीशनिंग करने के लिए बहुत कारगर माना जाता है। यह प्रोटीन से भरपूर होता है जो बालों की जड़ों को हाइड्रेट करने में मदद करता है और बालों के फाइबर्स को गहराई से कंडीशन करता है। यह ड्राई स्कैल्प और स्प्लिट एंड्स को ठीक करने में भी मदद कर सकता है।
स्कैल्प की खुजली से राहत पाने के लिए
सोयाबीन के तेल में मौजूद विटामिन ई में एंटी–इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। स्कैल्प में होने वाली खुजली, जलन आदि से यह तेल राहत दिलाने में मदद कर सकता है। यह तेल लाइट होता है और इसलिए सिर पर लगाने से बाल चिपचिपे और हैवी नहीं दिखते हैं। इसके साथ डैंड्रफ से परेशान लोगों के लिए भी यह तेल फायदेमंद हो सकता है।
क्यूटिकल्स को स्मूथ बनाने के लिए
हेयर शाफ्ट का सबसे बाहरी हिस्सा क्यूटिकल्स कहलाता है। यह डेड सेल्स से बनता है, जो परत दर परत होती है और यह एक स्केल बनाती है जो बालों के शाफ्ट को मजबूत और संरक्षित करती हैं। सोयाबीन के तेल से क्यूटिकल को स्मूथ करने में मदद मिलती है और इसी कारण आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी दिखते हैं।
बालों के टेक्सचर में सुधार के लिए
सोयाबीन तेल और इसके अर्क का उपयोग कमर्शियल हेयर केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है। यह बालों को अंदर से मॉइश्चराइज करता है और उन्हें पोषण देकर बालों के टेक्सचर में सुधार करने में भी मदद कर सकता है। सोयाबीन का तेल बालों को अच्छी तरह से लुब्रिकेट भी करता है, क्योंकि यह सिर की त्वचा में आसानी से अब्सॉर्ब हो जाता है।
सोयाबीन तेल को लगाने का तरीका
आप अपने बालों को डीप कंडीशनिंग करना चाहते हैं या फिर मसाज करना चाहते हैं, दोनों ही केस में तेल को अलग–अलग तरीके से लगाया जाता है, ताकि बालों को भरपूर पोषण मिले और आपका बालों का ट्रीटमेंट भी सही से हो।
- 1 चम्मच सोयाबीन का तेल
- 1 चम्मच कैस्टर ऑयल
- 3-4 ड्रॉप एसेंशियल ऑयल
क्या करें
- इन तीनों चीजों को एक कटोरी में मिक्स कर लें।
- अब इस तेल को अपनी टिप पर लेकर स्कैल्प की मसाज करें।
- ध्यान रहे कि मसाज हल्के हाथों से लगभग 10 मिनट के लिए करें
- इसके आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
डीप कंडीशन करने के लिए
सामग्री
- 1/2 कप सोयाबीन तेल
- कॉटन बॉल
क्या करें
- सबसे पहले सोयाबीन तेल को गुनगुना गर्म कर लें।
- अब कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने स्कैल्प और बालों पर भी अच्छे से लगाएं।
- तेल लगाने के बाद 2-3 मिनट मसाज करें और आधे घंटे के बाद बाल धो लें।
