चेन्नई की हार से निराश दिखीं साक्षी और प्रियंका रैना

आईपीएल 2021 का 50वां मैच आज टूर्नामेंट की शीर्ष दो टीमों, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। दुबई में खेले गए मुकाबले में ऋषभ पंत को उनके जन्मदिन पर उनकी टीम ने जीत का शानदार तोहफा दिया। दिल्ली की टीम ने चेन्नई को आखिरी ओवर में तीन विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी जगह बनाई।

 दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। उसका यह फैसला सही भी साबित हुआ जब उसने चेन्नई की सलामी जोड़ी को 40 रन के अंदर ही चलता कर दिया। इसके बाद चेन्नई की टीम यहीं नहीं रूकी और 62 रन पर चार विकेट गंवा दिए। अश्विन और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी ने आठ ओवर में महज 38 रन दिए और तीन विकेट झटके।

हालांकि अंबाती रायुडू और धोनी ने मिलकर पारी को संभाला और धीरे-धीरे अर्धशतकीय साझेदारी की। हालांकि इस दौरान धोनी ने काफी धीमी पारी खेली लेकिन रायुडू ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। रायुडू की पारी की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली के आगे जीत के लिए 137 रन का लक्ष्य।

मैच के दौरान स्टैंड्स में मौजूद कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थीं। वहीं सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका भी साथ में ही टीम का हौसला बढ़ा रही थीं। हालांकि साक्षी-प्रियंका दोनों ही थोड़ी निराश नजर आई।

Leave a Reply