सस्टेनेबल इन्वेस्टिंग और निवेश के दौरान ऑनलाइन धोखाधड़ी

नई दिल्ली । जहां पैसे की बात हो वहां फ्रॉड न हो यह कैसे हो सकता है। जिस तरह से दुनिया तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रही है, ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। खासकर बैंकिंग और निवेश के क्षेत्र में ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। ऑनलाइन लेनदेन की बढ़ती मात्रा और कड़े साइबर सिक्योरिटी सिस्टम की कमी की वजह से भोले–भाले लोग इसके शिकार हो रहे हैं और उन्हें हजारों–लाखों का नुकसान हो रहा है। इस तरह के धोखाधड़ी से बचने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि ऑनलाइन लेनदेन करते समय जागरूक रहें।

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने कंप्यूटर और मोबाइल उपकरणों को अप टू डेट रखें। लेटेस्ट सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर, वेब ब्राउजर और ऑपरेटिंग सिस्टम आपको वायरस, मैलवेयर और अन्य ऑनलाइन खतरों से बचाव में मदद कर सकते हैं। बैंकिंग और निवेश से संबंधित अपने अकाउंट का स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाएं, ऑनलाइन खरीदारी या पेमेंट करने से पहले वेबसाइट की अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें।

स्टॉक मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश करके पैसा कमाना हर कोई चाहता है। लेकिन नए निवेशकों को एक बात की हमेशा चिंता होती है कि कहीं कोई उन्हें धोखा तो नहीं दे रहा है। वैसे यह धोखा उन्हीं लोगों के साथ होता है, जो बिना जांचे परखें कहीं भी निवेश कर देते हैं। निवेश करने का सबसे पहला और जरूरी कदम यही है कि निवेश करने से पहले अपना ज्ञान बढ़ाएं। किसी स्टॉक या फंड में पैसा लगाने से पहले यह जान लें कि उसका इतिहास क्या है। उसे लगातार ट्रैक करें और किसी की सलाह पर निवेश करने से अच्छा है कि अपने अंदर निवेश और वित्तीय समझ विकसित करें।

Leave a Reply