Amazon और Flipkart Sale में सबसे सस्ते स्मार्टफोन

अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर साल की सबसे बड़ी सेल चल रही है। इस सेल में महंगे स्मार्टफोन बेस्ट ऑफर और डिस्काउंट के साथ सस्ते दाम में खरीदे जा सकते हैं। वहीं, अगर आप कम बजट में एक बेस्ट स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो भी आपको इन सेल में कई ऑप्शन मिलेंगे। यहां हम आपको इन दोनों सेल में मिल रहे कुछ सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं। ये स्मार्टफोन्स बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स के साथ आने वाले वैल्यू फॉर मनी डिवाइस हैं और इनकी कीमत 5,299 रुपये से शुरू होती है। 

Karbonn X21
कार्बन का यह फोन सेल में शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसे आप फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल में 6,990 रुपये की बजाय 5,299 रुपये में खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन को लेने पर आपको 4,750 रुपये तक का और फायदा हो सकता है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

लावा Z2s
फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन की कीमत 1 हजार रुपये कम हो गई है। अब आप इसे 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। एक्सचेंज के तहत इस फोन पर 6,450 रुपये तक की और छूट का फायदा उठाया जा सकता है। फोन 2जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज के फीचर के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा है। 

Leave a Reply