टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया से भारतीय टीम के अभ्यास मैच होंगे

दुबई । टी20 विश्व कप क्रिकेट में 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले के पहले टीम इंडिया को विश्व की शीर्ष टीमों इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मुकाबले खेलने हैं। इन दोनो अभ्यास मैचों से भारत के लिए अपने अंतिम ग्यारह खिलाड़ियों का चयन आसान हो जाएगा। भारत का पहला अभ्याय मैच दुबई में इंग्लैंड से होगा, यह दिन-रात्रि मैच रहेगा। इसके दो दिन बाद ही भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से भी एक अभ्यास मुकाबला खेलना होगा। भारत का पहला आधिकारिक मैच 24 अक्टूबर को पाक से होगा।
टी20 विश्व कप में कुल 16 टीमों के बीच मुकाबला होगा। आठ टीमें क्वालिफायर मैच खेलेंगी। इनमें से 4 टीमें सुपर 12 में प्रवेश करेंगी। भारत समेत 8 टीमें पहले से सुपर-12 में पहुंच गयी हैं। टूर्नामेंट में कुल 45 मुकाबले खेले जाने हैं। पहले दिन दो मुकाबले हासुपर-12 के मुकाबले 23 अक्टूबर से खेले जाएंगे।
