एक-दूसरे के करीबी आते जा रहे हैं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश

बिग बॉस 15  | में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच दूरियां मिटती जा रही हैं और दोनों एक–दूसरे के करीब आते जा रहे हैं। बीते दिनों एपिसोड में करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश से अपने प्यार का इजहार किया था। जिसके बाद से दोनों एक–दूसरे के करीब आते जा रहे हैं। अब करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक प्यारभरा वीडियो सामाने आया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा को प्यार से उठाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि करण कुंद्रा जंगल एरिया में सो रहे होते हैं। तभी तेजस्वी प्रकाश उनकी पीठ पर आकर बैठ जाती हैं। वह करण कुंद्रा को उठाने की कोशिश करती हैं।

तेजस्वी प्रकाश उन्हें उठाते हुए कहती हैं कि वह बजर और गाना बजने के बाद भी सो रहे हैं। इस तरह से वह नियम का उल्लंघन कर रहे हैं। इसके बाद करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश से उन्हें परेशान न करने को कहते हैं। वीडियो में आगे दिखाया गया है कि करण कुंद्रा थोड़ी देर बार तेजस्वी के उठाने पर उठ जाते हैं और उनका हाथ अपने हाथ में थाम लेते हैं। वीडियो में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के एक प्यारी केमिस्ट्री साफ नजर आ रही हैं।

Leave a Reply