Biocon का Q2 में घट गया प्रॉफिट

Biotechnology कंपनी Biocon के तिमाही नतीजे भी आ गए हैं। 30 सितंबर को खत्‍म तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 18 फीसद घटकर 138 करोड़ रुपए रहा है। बेंगलुरु स्थित कंपनी का शुद्ध लाभ जुलाई–सितंबर 2020 तिमाही में 169 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि कंपनी का राजस्‍व 5 फीसद बढ़कर 1840 करोड़ रुपये रहा है। यह आंकड़ा इससे पहले समीक्षा अवधि में 1750 करोड़ रुपए रहा था।

बायोकॉन लिमिटेड की एक्जिक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार–शॉ ने कहा कि महामारी का असर कम होने और सप्‍लाई चेन की दशाओं में सुधार के साथ, मेरा मानना है कि कारोबार के तीनों ही वर्ग – जेनरिक, बायोसिमिलर और अनुसंधान सेवाएं, वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी छमाही (अक्टूबर 2021-मार्च 2022) में सतत बढ़ोतरी के लिए सही स्थिति में हैं।

। बायोकॉन ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा था कि 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के एवज में बायोकॉन बायोलॉजिक्स लि. वैश्विक बाजार के लिए एसआईएलएस के कोविड-19 समेत अन्य टीकों के वाणिज्यिक अधिकार के साथ 15 साल के लिये सालाना टीकों की 10 करोड़ खुराक लेगी। कंपनी ये टीके मुख्य रूप से एआईएलएस की पुणे में बन रहे संयंत्र से प्राप्त करेगी।

 

 

Leave a Reply