राहुल वैद्य से फैन ने पूछा आप और दिशा कब कर रहे हो बेबी प्लानिंग

राहुल वैद्य इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक हैं। गायक की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। राहुल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से रूबरू होते रहते हैं। इस क्रम में राहुल हाल ही में फैंस के साथ ट्विटर पर लाइव आए। इस दौरान फैंस ने उनसे बेबी प्लानिंग के बारे में भी पूछा। राहुल ने इस सवाल का बड़ा मजेदार जवाब दिया।

दिशा और राहुल इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। फैंस इन्हें प्यार से DISHU कहते हैं। राहुल और दिशा इसी साल 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। यह जोड़ी लंबे समय से दोस्त है। हालांकि लोगों को इनके प्यार का तब पता चला जब दिशा राहुल को सरप्राइज देने बिग बॉस 14 के घर में पहुंच गईं। शो में राहुल ने घुटनों के बल बैठकर दिशा से अपने प्यार का इजहार किया था।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा फिलहाल एकता कपूर के हिट शो, बड़े अच्छे लगते हैं के दूसरे सीजन में प्रिया के रूप में दिखाई दे रही हैं, जिसमें राम के रूप में नकुल मेहता भी हैं। दूसरी तरफ राहुल हाल ही में गरबे की रात गाने को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने को बोल को लेतक विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल को माफी मांगनी पड़ी। वीडियो में राहुल के साथ निया शर्मा भी दिखाई दी थीं।

Leave a Reply