T20 world cup 2021 की सुपर 12 टीमों में अब होगा घमासान

दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2021 की सुपर 12 टीमों के नाम सामने आ गए। क्वलीफिकेशन मैचों के जरिए श्रीलंका, बांग्लादेश, नामिबिया और स्काटलैंड ने सुपर 12 में जगह बना ली और अब इन देशों के बीच खिताबी जीत के लिए घमासान शुरू होगी। ग्रुप ए में अब इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और नामिबिया हैं तो वहीं ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, स्काटलैंड और बांग्लादेश की टीम शामिल हैं। अब खिताबी जीत के लिए इन दोशों में भिड़ंत होगी |
