हिना खान को इम्प्रेस करने के लिए ईशान-मायशा ने किया हॉट डांस

टीवी दुनिया की हॉट-सेक्सी हिना खान आज बिग बॉस 15 के घर में जाने वाली हैं। मेकर्स ने घर में हिना की एंट्री और उनके द्वारा दिये गये टास्क का खुलासा एक नये प्रोमो वीडियो से किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हिना एक तरफ जहां शमिता शेट्टी ,करण कुंद्रा, जय भानुशाली के मजे लेती हैं तो दूसरी ओर उन्हें इम्प्रेस करने के लिए ईशान सहगल-मायशा अय्यर चादर में लिपट कर हॉट करते दिख रहे हैं।

घरवालों को हिना ने दिया दर्द

कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किये गये इस वीडियो में देख सकते हैं कि घर में हिना खान के कदम रखते ही घरवासी-जंगलवासी जोश में आकर डांस करने लगते हैं। इसके बाद हिना कहती हैं – इट्स टाइम टू सम पेन। इसके बाद अफसाना खान, जय भानुशाली के पैरों की वैक्स करती हैं और हिना के सवालों का जवाब देती हैं। इस दौरान हिना, अफसाना से पूछती हैं क्या उनके मंगेतर का सांझ है। अफसाना हां में जवाब देते हुए जय के पैर में लगी वैक्स स्ट्रिप्स खिंच देती हैं, जिससे वो दर्द से चिल्ला पड़ते हैं।

जय-अफसाना के बाद अब शमिता शेट्टी और करण कुंद्रा, हिना के टारगेट प्वाइंट में आते हैं। शमिता से हिना पूछती हैं क्या वह राकेश बापट को मिस कर रही हैं?  शमिता क्या जवाब देती हैं ये तो पता नहीं , लेकिन शमिता, करण के पैर पर लगी वैक्स स्ट्रिप्स खिंचती हैं, जिससे वह चिल्लाते हुए कहते हैं कि ये राकेश का दर्द है। एक्टर की ये बात सुनकर सभी लोग हंस पड़ते हैं।

Leave a Reply