नब्बे के दशक में मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन का आज 47वां जन्मदिन है

नब्बे के दशक में मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी एक्टिंग से लोगों को दिवाना कर देती थीं, हालांकि अब फिल्मों से दूर रहने के बाद वह बीटाउन में अपनी मद मस्त अदा और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। आज रवीना का 47वां जन्मदिन है।

90 के दशक में रवीना एक तरफ जहां बॉलीवुड में अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ रही थींतो वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ में उनता ही उथलपूथल मचा हुआ था। इस बात खुलासा तब हुआ जब 2011 में रवीना एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल का सुपरहिट शो ‘रैंदवू विद सिमी ग्रेवालमें शामिल हुई। इस शो में रवीना अपने जिंदगी से जुड़े हर उन पहुलों पर बात की जिससे लोग अंनजान थे। बॉलीवुड से संन्यास, लवब्रेकअप इसके अलावा बहुत कुछ चीजों पर बात करने के बाद वह मायूस और टूटी हुई नजर आईं  रवीना के चेहरे पर छाई मायूसी को देखकर तब सिमी ने एक्ट्रेस से अपने दिल हल्का करने को कहा, लेकिन रवीना ने ऐसा करने से इनकार कर दिया

इस बात खुलासा रवीना ने 'iDiva' की बातचीत में खुद किया और सिमी के इंटरव्यू को याद करते हुए बताया कि कैसे सिमी ने उन्हें रोने के लिए कहा था। अपने डिसीजन को लेकर रवीना ने बताया कि सिमी चाहती थी कि मैं दुनिया के सामने अपना सॉफ्ट कॉर्नर रखूं, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि मैं दुनिया के सामने क्यों रोऊं और क्यों अपनी कमजोरी को दिखाऊं। मैं इसका सार्वजनिक तमाशा नहीं करना चाहूंगी क्योंकि इस मायने में मैं काफी स्ट्रॉन्ग हूं कि सबके सामने खुद को मजबूत बनाए रखूं। 

रवीना ने आगे ये भी कहा कि उसका परिवार उसका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम था। वह कहती हैं कि जब भी मैं टूटी हूं, मेरे परिवार ने मुझे संभाला। मेरे मातापिता हर मुश्किल में मेरे साथ खड़े रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रवीना ने निर्माता अनिल थडानी से शादी की है। इस कपल से एक बेटी, राशा और बेटा, रणबीरवर्धन है। हालाँकि, रवीना ने 1990 के दशक की शुरुआत में दो लड़कियों पूजा और छाया को भी गोद लिया था।

 

Leave a Reply