लुधियाना में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

लुधियाना | के जगराओं शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे के करीब रायकोट रोड पर स्थित सेंट महाप्रज्ञा स्कूल के सामने सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना सिटी से सब इंसपेक्टर कमलदीप कौर मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान निर्भय सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव अखाड़ा के तौर पर हुई। वह अपने मोटरसाइकिल पर गांव से जगराओं आ रहा था। रायकोट रोड पर सेंट महाप्रज्ञ स्कूल के नजदीक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण सड़क पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना संबंधी जांच के लिए वहां पर आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही।
