खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन है लक्षद्वीप

भारत से करीब 300 किलोमीटर दूर अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप भारत का एक छोटा सा केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ–साथ एक आकर्षित पर्यटन स्थल भी है। साथ ही ये जगह हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ आस पास की कई जगहों को एक्यप्लोर कर सकते हैं। साफ पानी, सफेद रेत, खूबसूरत नजारे और साथ में आपका हमसफर ये सुनने में बेहद रोमांटिक लगता है। आप भी ऐसे रोमांटिर पल लक्षद्वीप में बिता सकत हैं।
अगत्ती द्वीप– लक्षद्वीप में देखने लायक जगहों की लिस्ट में शामिल ये द्वीप रोमांच से भरा हुआ है। लक्षद्वीप 8 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां लगभग 8000 से भी ज्यादा लोग रहते हैं। इस द्वीप पर आप स्नॉर्कलिंग एक्टिविटी के लिए जा सकते हैं।
बंगारम द्वीप– साफ नीले पानी में मौजूद ये जगह बेहद खूबसूरत है। यहां आप खूबसूरत मछलियों के साथ स्विमिंग कर सकते हैं। साथ ही आप डॉल्फिव देख सकते हैं और कुछ वॉटर स्पोर्ट्स का लुफ्त भी उठा सकते हैं।
मिनिकॉय द्वीप– लक्षद्वीप के प्रमुख आकर्षणों में शामिल मिनिकॉय खूबसूरत जगह है। इस जगह को स्थानिय लोग मलिकू नाम से भी जानते हैं। ये लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। जहां आप लग्जरी रिजॉर्ट्स का लुफ्त उठा सकते हैं।
कावारत्ती द्वीप– लक्षद्वीप की राजधानी है ये द्वीप। नारियल के खूबसूरत पेड़ और वाटर स्पोर्ट्स के लिए द्वीप पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।
कल्पेनी द्वीप– घूमने के लिए फेमस जगह है। आप यहां शानदार नजारों को एंजॉय कर सकते हैं। इस द्वीप को कोईफैनी के नाम से जानते हैं। अपने पार्टनर के साथ आप भी यहां कई सारी चीजों का लुफ्त उठा सकते हैं।
कदमत द्वीप– यहां सबसे ज्यादा कपल्स पहुंचते हैं। 9 किलोमीटर में फैला ये क्षेत्र सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए बेहद फेमस है। पार्टनर के साथ आप भी इन नजारों को देख सकते हैं।अब हनीमून पर हैं और रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर न हो ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसे में आप यहां रोमांटिक डिनर का लुफ्त जरूर उठाएं। साथ ही आप यहां अक्टूबर से मई के महीने में कभी भी जा सकते हैं।
