चंडीगढ़ : पार्क में जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार

चंडीगढ़ | जुआरियों का अड्डा बनता जा रही है। आए दिन पुलिस जुआ खेलने के आरोप में लोगों को गिरफ्तार कर रही है। ताजा मामला मनीमाजरा का है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पार्क में जुआ खेलते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों आरोपितों से 24 हजार 7 सौ रुपये भी बरामद किए। आरोपितों की पहचान न्यू इंदिरा कॉलोनी के भुपेंद्र सिंह, रणजीत कुमार, पवन कुमार, महिपाल सिंह और मौलीजागरां के चांद के रूप में हुई। पुलिस ने पांच के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस ने बाद में पांचों को जमानत पर छोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार दीपावली के त्योहार के दौरान इलाके में अकसर चोरी छिपे जुआ खेला जा रहा है। इसके चलते पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी। वीरवार शाम को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शिवालिक गाडर्न में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों आरोपितों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से 24 हजार सात सौ रुपये भी बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने पांच के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply