दिल्ली में वाहनों की प्रदूषण जांच न कराने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा सस्पेंड

दिल्ली | सरकार ने और सख्ती करने का फैसला किया है। दिल्ली परिवहन विभाग ने सार्वजनिक नोटिस जारी करके कहा है कि अगर प्रदूषण जांच नहीं कराई गई तो जुर्माने के साथ चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) भी तीन माह के लिए निलंबित किया जाएगा।अभी तक दिल्ली में सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने या शराब पीकर वाहन चलाने पर ही डीएल निलंबित किया जाता था। अब प्रदूषण जांच नहीं कराने पर भी डीएल को निलंबित करने का नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, हर साल ठंड के साथ दिल्ली का प्रदूषण स्तर भी बढ़ता जाता है। सरकार प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली में उत्पन्न होने वाले स्थानीय प्रदूषण के कारणों को कम करने में जुटी है। इसमें वाहनों को भी शामिल किया गया है, इसलिए सड़कों पर जांच के अलावा पेट्रोल सीएनजी पंप पर ईधन भराने के लिए आने वाले वाहनों की भी प्रदूषण जांच की जा रही है।

रोजाना 100 से अधिक अलगअलग पेट्रोल पंपों पर तैनात टीम यह जांच करती है। सरकार के अभियान के बाद दिल्ली में अक्टूबर में 5 लाख से अधिक वाहनों की प्रदूषण जांच कराई जा चुकी है। मगर अभी भी 10 लाख से अधिक वाहनों की प्रदूषण जांच नहीं कराई गई है। इसमें सबसे अधिक संख्या दुपहिया वाहनों की हैं। 

अक्टूबर में काटे गए 5700 से अधिक चालानदिल्ली में प्रदूषण जांच नहीं कराने वाले 5700 से अधिक वाहनों का चालान कट चुका है, जबकि उससे पहले जनवरी से सितंबर के बीच दिल्ली में 6 हजार से अधिक वाहनों का चालान कटा था। कड़ी निगरानी का असर है कि अकेले अक्टूबर में ही 5700 वाहनों का चालान कट चुका है। अब रविवार को दिल्ली परिवहन विभाग ने नोटिस जारी करके कहा है कि बारबार कहने के बाद भी अगर वाहनों का प्रदूषण जांच नहीं कराया जाता है तो चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को तीन माह के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।

 

Leave a Reply