लुधियाना में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का अपहरण

लुधियाना। गांव गोबिंदगढ़ इलाके में शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। अब थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ जसवंत सिंह ने बताया कि उक्त केस गांव गोबिंदगढ़ निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 31 अक्टूबर को उसकी 17 वर्षीय बेटी घर में किसी को कुुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई।
आशंका है कि किसी ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा कर ले गया है। गाैरतलब है कि शहर में चाेरी और लूटपाट के साथ ही नाबालिग लड़कियाें के अपहरण की वारदातें लगातार बढ़ रही है। शहर के कई थानाें में ऐसे मामले वर्षाें से लंबित पड़े हुए हैं।
