दिल्ली दंगों 2020 के संबंध में शांति और सद्भाव समिति के समक्ष फेसबुक के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित होंगे

नई दिल्ली । फेसबुक इंडिया ने 27 अक्टूबर 2021 को दिए नोटिस के बाद विधायक राघव चड्ढा की अध्यक्षता वाली शांति और सद्भाव पर समिति के समक्ष उपस्थित होने के लिए 14 दिनों का समय मांगा है। फेसबुक ने कमेटी के सामने वरिष्ठ प्रतिनिधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समय मांगा है, ताकि आवश्यक जानकारी और आवश्यक डाटा समिति को दिया जा सके। इसके संबंध में फेसबुक इंडिया के सार्वजनिक नीति प्रमुख ने ईमेल के जरिए 29 अक्टूबर 2021 को अनुरोध किया था। इसके बाद कमेटी के अध्यक्ष और विधायक राघव चड्ढा ने फेसबुक के अनुरोध और उसमें बताए गए कारणों पर विचार किया। इसके बाद फेसबुक इंडिया को उपयुक्त वरिष्ठ प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के लिए समय देने का निर्णय लिया। जिसके मुताबिक समिति की कार्यवाही 18 नवंबर 2021 को दोपहर 12.30 बजे पुनर्निर्धारित की गई है। दिल्ली विधान सभा की शांति और सद्भाव समिति की पिछली कार्यवाही को जारी रखते हुए राघव चड्ढा की अध्यक्षता में फेसबुक इंडिया के प्रतिनिधियों को समिति के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए थे। फेसबुक इंडिया को 27 अक्टूबर .2021 को समन जारी किया गया था। हालांकि, फेसबुक ने उपयुक्त प्रतिनिधियों की पहचान करने के लिए समय मांगा। इसे मुद्दे के महत्व को ध्यान में रखते हुए फेसबुक के अनुरोध को स्वीकार किया गया।

Leave a Reply