सड़क हादसे में पिता- पुत्र समेत पांच लोगों की मौत

दिल्लीदीपावली पर्व पर यानी बृहस्पतिवार में अलगअलग सड़क हादसों में पितापुत्र सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना बादलपुर अंतर्गत ग्राम खेड़ा धरमपुरा निवासी निरंकार शर्मा बृहस्पतिवार शाम पुत्र भूरा के साथ बाइक से हापुड़ एक गाय देखने जा रहे थे। डूहरी पेट्रोल पंप के निकट एलिवेटेड रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर बाइक सवार पितापुत्र की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और शिनाख्त के उपरांत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव पुंडीर ने बताया कि ट्रैकटरट्राली छोड़कर चालक फरार हो गया था। जिसकी तलाश चल रही है। दूसरी घटना ग्राम खैरपुर खैराबाद में स्थित ईंट भट्टे के पास हुई। ग्राम शाहपुर फगौता दीपक एवं हेमंत किसी काम से बाइक द्वारा पिलखुवा गए थे। लौटते समय भट्टे के निकट सामने से रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दीपक और हेमंत की मौत हो गई।

जबकि दूसरी बाइक पर सवार ग्राम दहपा निवासी जितेंद्र घायल हो गया। घायल को दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दो दिन पहले सर्वोदय नगर कालोनी के निकट धर्मकांटा के सामने सड़क हादसे में किशनगंज गढ़ी मोहल्ला निवासी वसीम घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव पुंडीर ने बताया कि सभी मामलों में मृतकों के स्वजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

Leave a Reply