चेहरे की क्लीनिंग के लिए नीम और हल्दी से चेहरे को करें वॉश

तेजी से बढ़ते पॉल्यूशन और डस्ट का असर ना सिर्फ सेहत पर पड़ता है बल्कि स्किन पर भी इसका प्रभाव नज़र आता है। सर्द हवाओं के साथ पॉल्यूशन की दोगुनी मार से स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। स्किन को खूबसूरत और जवां बनाए रखने के लिए सप्ताह में एक दिन चेहरे की अच्छे से सफाई करना जरूरी है। फेस क्लीनिंग कराने के लिए जरूरी नहीं हैं कि आप पार्लर जाकर ही चेहरे को क्लीन कराएं। घर में भी आप कुछ देसी नुस्खों को अपनाकर अपने चेहरे को साफ कर सकती हैं।
औषधीय गुणों से भरपूर नीम और हल्दी का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे को घर में ही साफ कर सकती हैं। नीम ना सिर्फ स्किन की सफाई करेगा बल्कि स्किन की समस्याओं का भी उपचार करेगा। स्किन की सफाई घर में तीन स्टैप्स को अपना कर कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि हफ्ते में एक दिन चेहरे की सफाई के लिए कौन–कौन से तीन स्टैप्स अपनाएं।
नीम और हल्दी से चेहरे को वॉश करें:
चेहरे की क्लीनिंग करने के लिए सबसे पहले चेहरे को वॉश करें ताकि चेहरे की गंदगी आसानी से बाहर निकल जाए। चेहरे को वॉश करने से चेहरे की ऊपरी सतह से गंदगी और अशुद्धियां दूर हो जाती है और स्किन साफ दिखती है। चेहरे की क्लीनिंग के लिए आप नीम और हल्दी का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर नीम और हल्दी चेहरे के मुहांसों और स्किन की समस्याओं से निजात दिलाता है।
स्किन की सफाई के लिए स्क्रब जरूरी:
चेहरे की सफाई करने के लिए स्क्रबिंग बेहद असरदार है। चेहरे को एक्सफ़ोलिएट करने से ब्लैक हेड्स और डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है। स्क्रब करने से डेड स्किन निकालती है, साथ ही चेहरे की अशुद्धियां भी दूर होती है।
फेस पैक से स्किन में आएगा निखार:
स्मूथ और चिकनी स्किन चेहरे की खूबसूरती में इजाफा करती है। चेहरे की स्किन को स्मूथ बनाने के लिए फेस पैक लगाएं। फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन ऊबड़ खाबड़ नहीं दिखती। आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का होम मेड फेस पैक इस्तेमाल कर सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी चेहरे से अतिरिक्त तेल निकाल कर चेहरे को साफ करती हैं।
