सर्दियों में अपने शरीर की त्वचा को ड्राईनेस से बचाएं

सर्दियों के मौसम की शुरूआत हो गई है। इस मौसम में स्किन में अलग सा खिंचाव होने लगता है, अक्सर लोगों को गाल फटने की समस्या भी होती ही। ऐसे में जिन लोगों की स्किन पहले से ही ड्राई है उनकी समस्या सर्दियों में और भी बढ़ जाती है। इसकी भी कई वजह हो सकती है। हवा में नमी की कमी होने से भी ड्राई स्किन वालों को परेशानी होने लगती है। साथ ही ज्यादा गर्म पानी से नहाने से भी ड्राईनेस की समस्या ज्यादा हो सकती है। ऐसे में अगर आपकी ड्राई स्किन है या फिर इस मौसम में आप शरीर की त्वचा को ड्राई महसूस कर रहे हैं तो आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1) मॉइश्चराइजर
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप गर्मियों में भी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन अगर आप उसी मॉइश्चराइजर को सर्दियों में इस्तेमाल करने वाले हैं तो ऐसी गलती न करें। सर्दियों में आप किसी ऐसे लोशन को चुनें जो शिया बटर या फिर अलमंड ऑयल युक्त हों। इस तरह के मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा को ज्यादा देर तक नमी देते हैं। साथ ही कई लोग मॉइश्चराइजर लगाने के लिए ऐसा समय चुनते हैं जिस समय में वो फ्री हों, लेकिन आप ऐसी गलती न करें। आप नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।
2) साबुन
सर्दियों के मौसम में हर कोई गर्म पानी से नहाता है, जिसकी वजह से स्किन ड्राई होती है। ऐसे में अगर आप किसी ऐसे साबुन का इस्तेमाल करते हैं जो केमिकल सहित हो तो आपको स्किन पर बहुत ज्यादा ड्राईनेस मेहसूस होने लगती है। ऐसे में आप किसी माइल्ड साबुन का इस्तेमाल करें। आप किसी भी ऐसे साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो ग्लिसरीन वाला हो।
3) ऑयल
अगर आप कुछ ऐसी ट्रिक अजमाना चाहती हैं जिससे आपको नहाने के बाद स्किन को ड्राईनेस से बचाने के लिए ज्यादा मेहनत न करनी पड़े तो आप वेजिटेबल ऑयल यानि नारियल, जैतून या सरसों के तेल का इस्तेमाल नहाने से पहले कर सकती हैं। इसके लिए तेल को हलका सा गर्म करें और फिर शरीर की अच्छे से मसाज करें।
4) दादी–नानी का नुस्खा
आप नहाने से पहले एक उबटन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसकी मदद से आपकी डेड स्किन हटाने में मदद मिलेगी। इसके लिए बेसन में थोड़े से दूध या दही और एक चुटकी हल्दी को एक साथ मिला कर पेस्ट तैयार करें। नहाने से पहले इसे स्किन पर अच्छे से लगाएं। ऐसा करने के बाद साफ पानी से नहाएं।
