नेचुरल प्रोडक्ट से घर में करें बॉडी पॉलिशिंग

हम सभी चेहरे की खूबसूरती पर ज्यादा ध्यान देते हैं। चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए हर महीने फैशियल, ब्लीच और तरह–तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। आप जानते हैं कि चेहरा ही हमारी खूबसूरती नहीं बढ़ाता बल्कि हमारी बॉडी भी खूबसूरत होना जरूरी है, तभी हमारी ओवर ऑल पर्सनालिटी में निखार आता है। बॉडी की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बॉडी पर पॉलिशिंग का चलन तेज़ी बढ़ा है। बॉडी पॉलिशिंग से डेड सेल्स दूर होते हैं, साथ ही रंगत में भी सुधार आता है। इसके जरिए बॉडी की थकान को कम किया जा सकता है, साथ ही स्किन को मुलायम और चमकदार भी बनाया जा सकता है। बॉडी पॉलिशिंग आप घर में भी कर सकती है। जरूरी नहीं है कि बॉडी पॉलिशिंग के लिए सिर्फ केमिकल्स युक्त प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल किया जाए। आप घर पर नेचुरल प्रोडक्ट्स से भी बॉडी पॉलिशिंग कर सकती हैं। ब्राउन शुगर और जोजोबा ऑयल बॉडी पॉलिशिंग के लिए बेस्ट है।

ब्राउन शुगर के स्किन के लिए फायदे

ब्राउन शुगर स्किन को एक्सफोलिएट करती है। इसके साथ शहद को मिलाकर स्क्रब करने स्किन की मृत त्वचा को निकालने में मदद मिलती है।

जोजोबा ऑयल किस तरह है असरदार:

जोजोबा ऑयल में मौजूद केमिकल कंपाउंड स्किन को हाइड्रेट करता है। इसके इस्तेामल से त्वचा को अच्छे से मॉइस्चराइज रखने में मदद मिलती है।

बॉडी पॉलिशिंग के लिए घर में तैयार स्क्रब

सामग्री :

एक कप ब्राउन शुगर

दो चम्मच जोजोबा ऑयल

आधा कप शहद

कैसे करें तैयार :

  • बॉडी पॉलिशिंग के लिए सबसे पहले एक कटोरी में ब्राउन शुगर और शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पांच मिनट के लिए कटोरी में ही रहने दें। पेस्ट को अच्छे से मिक्स करके बॉडी स्क्रब के लिए इस्तेमाल करें।
  • स्क्रब को बॉडी पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी में कॉटन को भीगो कर स्किन को साफ कर लें।
  • स्क्रब करने के बाद आप जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल बॉडी पॉलिशिंग के तौर पर कर सकती हैं।
  • महीने में एक बार बॉडी पॉलिशिंग करने से आपके चेहरे की तरह आपकी बॉडी भी दमकी दमकी नजर आएगी।

Leave a Reply