सर्दियों में फट रहे हैं होंठ, तो ऐसे बनाएं मुलायम!

 

Winter Lip Care सर्दी के मौसम में होंठ फटने लगते हैं। अगर आप भी होंठों का मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो आज हम बता रहे हैं घर में मौजूद ऐसी नेचुरल चीज़ों के बारे में जिनका इस्तेमाल आसान है और सस्ता भी।

आपकी खूबसूरती बढ़ाने में आपके होठों की भी बड़ी भूमिका होती है। खूबसूरत और हाइड्रेटेड होंठ आपके लुक में चार चांद लगा देते हैं। वहीं, अगर आपके होंठ फटे और सूखे हैं, तो यह देखने में अच्छे नहीं लगते। खासतौर पर सर्दी के मौसम में होंठ फटने लगते हैं। इसके लिए आप महंगे से महंगे लिप बाम का उपयोग करते हैं, लेकिन इससे होंठ ठीक नहीं होते। अगर आप भी होंठों का मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आज हम बता रहे हैं घर में मौजूद ऐसी नेचुरल चीज़ों के बारे में जिनका इस्तेमाल आसान है और सस्ता भी।

घर में मौजूद इन 5 चीज़ों का करें इस्तेमाल

1. एलो वेरा जेल के फायदे कई हैं। होंठ फट गए हैं, तो इन पर दिन में दो बार ऐलोवेरा जेल लगाएं। फ्रेश एलो वेरा जेल लें और इसे होंठों पर लगाकर हल्का रगड़ें जैसे आप लिप बाम लगाती हैं।

2. घी को भी लिप बाम की तरह लगाया जा सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले होंठों पर घी की पतली लेयर लगा लें और सुबह इसे धो लें।

3. शहद भी त्वचा को नमी देने का काम करता है। होंठों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए शहद में हल्की चीनी मिलाकर होंठों को स्क्रब करें। इसे आप रोज़ कर सकती हैं। इस स्क्रब से होंठ मुलायम होने के साथ हाइड्रेट भी हो जाते हैं।

4. विटामिन ई ऑयल भी होंठों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए एक कैप्सूल को काटकर इसका तेल निकाल लें और सोने से पहले इसे होंठों पर लगा लें और सुबह धो लें।

5. नारियल तेल ऐसी चीज़ है, जो सभी के घरों में मौजूद होता है। आपके बालों से लेकर त्वचा को खूबसूरत बनाने वाला ये तेल होंठों के लिए भी फायदेमंद होता है। रोज़ाना रात में सोने से पहले नारियल तेल को होठों पर लगा सकते हैं। नारियल तेल की जगह बादाम तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

Leave a Reply