जानिए इस रेखा के बारे में जो बताएगी आप कितने भाग्यशाली है, नहीं होगी कभी धन की कमी

 हथेली में कई प्रकार की रेखाएं मौजूद होती हैं, जैसे स्वास्थ रेखा, जीवन रेखा, हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा इन रेखाओं के अलावा एक होती है भाग्य रेखा। ये रेखा हर व्यक्ति के हाथ में मौजूद नहीं होती। इसी रेखा के माध्यम से व्यक्ति के भाग्य का पता लगाया जाता है। व्यक्ति के हथेली की भाग्य रेखा से यह पता चलता है कि वह व्यक्ति अपने जीवन में कितनी सफलता प्राप्त करेगा। जिसके हाथ में ये रेखा हथेली के निचले वाले स्थान (जिसे हम मणिबंध भी कहते हैं) से शुरु होकार ऊपर की ओर मध्यमा ऊंगली पर मौजूद शनि पर्वत तक जाती है, वह व्यक्ति बहुत भाग्य वाला माना जाता है । ये रेखाएं जितनी स्पष्ट और गहरी होती हैं वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसे लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

हाथ में एक रेखा ऐसी होती है जो बताती है कि आप कितने भाग्यवान है और आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। ये बेहद ही अहम रेखा मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये रेखा हथेली में कलाई के ऊपर से शुरू होती है और शनि पर्वत की तरफ बढ़ती है। कई लोगों के हाथ में दो भाग्य रेखा भी होती है तो कईयों की हथेली में एक भी भाग्य रेखा नहीं होती। जानिए भाग्य रेखा यानी लक लाइन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

आसानी से देखिए अपनी जन्म कुंडली मुफ़्त में, यहाँ क्लिक करें

ऐसी भाग्य रेखा शुभ :- जिन लोगों की हथेली में भाग्य रेखा कलाई के ऊपर से शुरु होकर बीच में बिना कटे सीधा शनि पर्वत तक पहुंचती है तो ऐसे लोगों को किस्मत का धनी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों में ऐसी रेखा पाती जाती है, उनके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। हर क्षेत्र में भाग्य इनका साथ देता है। ऐसी रेखा वाले लोगों को सफलता पाने के लिए कड़ा संघर्ष नहीं करना पड़ता।

जीवन के संकटों से बचने हेतु जाने अपने ग्रहों की चाल, देखें जन्म कुंडली

करियर में मिलती है सफलता:- जिन लोगों की हथेली पर भाग्य रेखा सीढ़ीनुमा होकर समाप्त होती है ऐसे लोग अपनी मेहनत के दम पर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। ऐसी रेखा वाले लोग अपनी मेहनत से भाग्य बदलने का दम रखते हैं। जिन लोगों की हथेली पर भाग्य रेखा के अंत में अन्य रेखाएं गुरु पर्वत की तरफ मुड़ रही होती हैं ऐसे लोगों के जीवन में सुख की कोई कमी नहीं होती।

दरिद्रता से मुक्ति के लिए ज़रूरी है अपने ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी, देखिए अपनी जन्म कुंडली मुफ़्त में

बनाते हैं अपनी अलग पहचान:- जिन लोगों हथेली में भाग्य रेखा से अन्य शाखाएं निकल रही हैं तो ऐसे लोग अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करते है। ऐसी रेखा वाले लोगों को किसी भी चीज में तरक्की काफी जल्दी मिल जाती है। इन लोगों को धन संबंधी कोई समस्या नहीं होती। ऐसे लोग समाज में अपनी एक अलग पहचान बना कर रहते हैं।

आपके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का हाल बताएगी आपकी जन्म कुंडली, देखिए यहाँ

भाग्य रेखा का लहरदार होना:-

जिन लोगों की हथेली में भाग्य रेखा टेढ़ी – मेढ़ी होती है, उन्हें अपने करियर क्षेत्र में कुछ परेशानियों से जूझना पड़ता है। ऐसे लोगों को इनके मनमुताबिक नौकरी नहीं मिल पाती है। जिन लोगों के हाथ में भाग्य रेखा गुरु पर्वत से होती हुई बुध पर्वत की तरफ जाती है और यदि ये सूर्य रेखा से सटी हुई हो तो ऐसे में भी करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

करनी पड़ती है अत्याधिक मेहनत:- जिन लोगों की हथेली पर बनी भाग्य रेखा को कई रेखाएं काट रही हो ऐसे लोगों को किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे लोग काफी सोच विचार कर कोई निर्णय लेते हैं। जिस क्षेत्र में ये अपना करियर बनाना चाहते हैं उसमें करियर बनाने में ये कुछ हद तक ही सफल हो पाते हैं। ऐसे लोगों का स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा होता है।

Leave a Reply