मानव संग्रहालय में विश्व विरासत सप्ताह आयोजित

भोपाल। इंदिरागांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल द्वारा विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत “जाने अपना संग्रहालय” विषय पर ऑनलाइन प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता हर माह की 25 तारीख़ को होगी| इसका प्रथम चरण 25 नवम्बर 2021 से प्रारंभ होकर 25 मार्च 2022 तक चलेगी|विजेताओं को प्रथम पुरुस्कार रूपए 2000, द्वितीय पुरुस्कार रूपए 1500,एवं तृतीय पुरुस्कार रूपए 1000,की राशी के साथ ही प्रमाण पत्र भी प्रदान की जाएगी। साथ ही विजेताओं को ‘संग्रहालय मित्र’ की नि:शुल्क वार्षिक सदस्यता भी प्रदान की जाएगी |यह प्रतियोगिता मानव संग्रहालय द्वारा पूर्व में ऑनलाइन प्रस्तुत की गयी प्रदर्शनी श्रृंखला के पांच मुक्ताकाश प्रदर्शनी, पारम्परिक तकनीक पार्क एवं कुम्हारपारा ,जनजातीय आवास,हिमालय ग्राम,मिथक वीथी, तटीय गाँव-मरू गाँव मुक्ताकाश प्रदर्शनी पर आधारित होगी। दिनांक 19 से 25 नवम्बर 2021 विश्व विरासत सप्ताह के दौरान ऑनलाइन व्याखानों/बेबीनर का आयोजन भी किया जायेगा| इससे जुड़ी सभी जानकारी संग्रहालय की वेबसाइटhttp://igrms.gov.in पर देखी जा सकती है।
आपसे निवेदन है कि उपरोक्त समाचार को अपने लोकप्रिय दैनिक में एक समाचार के रूप में प्रकशित करने का कष्ट करें।
