वेडिंग सीजन में ट्राई करें यह ट्रेंडी हेयर स्टाइल

रोज हेयरस्टाइल को आप वेडिंग पार्टी में कैरी कर सकते हैं। इस हाफ हेयरस्टाइल को बनाना बेहद आसान काम है। इसे घर में बनाने के लिए आप कुछ खास स्टेप्स को फोलो करके अपने बालों को खूबसूरत लुक दे सकती हैं।
बाल हमारी पर्सनालिटी में निखार लाते हैं, साथ ही हमारी खूबसूरती में इज़ाफा भी करते हैं। वेडिंग सीज़न में आप भी अपने आपको अलग लुक देना चाहती हैं तो सबसे पहले अपने हेयरस्टाइल पर गौर करें। अगर आप सिंपल बालों से बोर हो चुकी हैं और वेडिंग सीज़न में कुछ हटकर दिखना चाहती हैं तो अपना हेयर स्टाइल बदल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती है।
वेडिंग सीज़न में बालों को खूबसूरत बनाने के लिए आप ट्रेंडी हेयर स्टाइल को अपना सकती है जिन्हें आप आसानी से घर में भी बना सकती है। इन दिनों रोज हेयर स्टाइल काफी ट्रेंड में है जिसे आप आसानी से बना सकती हैं। रोज हेयरस्टाइल को आप वेडिंग पार्टी में कैरी कर सकते हैं। इस हाफ अप रोज हेयरस्टाइल को बनाना बेहद आसान काम है। इसे घर में बनाने के लिए आप कुछ खास स्टैप्स को फोलो करके आपने बालों को खूबसूरत लुक दे सकती हैं।
रोज हेयरस्टाइल बनाने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें
- आप रोज़ हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं तो सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से सुलझा लीजिए। बालों में कंडीशनर लगा होगा तो बाल आसानी से सुलझ जाएंगे।
- बालों में कंघी करने के बाद आगे के बालों को बैक ब्रश करें, उसके बाद कानों के ऊपरी हिस्सों में बालों को बांध कर पोनीटेल बना लें। आपके बाल हाफ अप डाउन स्टाइल की तरह नजर आएंगें।
- रोज़ हेयर स्टाइल बनाने के लिए आप पोनीटेल को दो भागों में बांटे इसके बाद दोनों को एक दूसरे को ट्विस्ट करें।
- पोनीटेल को ट्विस्टेड चोटी बनाएं। इसके बाद ट्विस्टेड चोटी को जूड़ा बना लें।
- जूड़ा बना कर जूड़े को बॉबी पिन की मदद से सेट कर लें। इसके बाद बचे हुए बालों को वेव बना लें।
- जूड़ा बनाने के बाद जूड़े पर हेयर स्प्रे लगा कर हेयरस्टाइल सेट कर लें। इससे आपका हेयरस्टाइल लंबे समय तक टिका रहें।
