क्रिसमस में बनाना है कप केक, तो अपनाएं ये आसान रेसिपी

साल का आखिरी महीना चल रहा है।इस महीने में क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। जल्द ही क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाएगा। क्रिसमस के मौके पर लोग कई तरह की स्वादिष्ट डिश बनाते हैं। क्रिसमस सेलिब्रेशन में केक तो जरूरी होता है। वैसे तो क्रिसमस का रम केस फेमस है। लेकिन अब बच्चों और बड़ों के लिए केक के कई फ्लेवर को इस मौके पर शामिल किया जाता है। कोरोना काल चल रहा है, इसलिए अधिकतर लोग घर पर ही केक बनाएंगे। अधिकतर लोग चाॅकलेट केक बाजार से लाते हैं या घर पर बनाते हैं। अगर आप भी इस क्रिसमस में घर पर केक बनाने की सोच रहे हैं तो आसान रेसिपी से टेस्टी वनीला कप केक ट्राई कर सकते हैं। वनीला कप केक चॉकलेट केक न खाने वालों के लिए बेहतर विकल्प है। वनीला कप केक स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी आसान होता है। ये रही वनीला कप केक की रेसिपी।

वनीला कप केक बनाने की सामग्री

दो कप मैदा, एक कप व्हाइट शुगर, बेकिंग पाउडर ,वनिला एक्सट्रैक्ट, नमक , 3 अंडे, दूध और तेल।

वनीला कप केक बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- वनीला कप केप बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, वनीला एक्सट्रैक्ट और नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

स्टेप 2- अब केक के इस बैटर में अंडे, दूध और तेल डालकर मिक्स कर लें।

स्टेप 3- तब तक ओवन को 350 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। केक टिन को भी ग्रीस कर लें।

स्टेप 4- केक बैटर को ग्रीस किए हुए केक टिन में रखें और प्रीहीट ओवन में पकाएं।

स्टेप 5- केक के बनने के बाद उसे निकाल कर ठंडा कर लें।

स्टेप 6-अब एक पाइपिंग बैग में वनीला एसेंस क्रीम डालें और कप केक के ऊपर टॉपिंग करें।

स्टेप 7- आपका क्रिसमस स्पेशल कप केक तैयार है।

 

Leave a Reply