विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेलेंगे 100वां टेस्ट

विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका दौरे पर  पहली बार टेस्ट सीरीज जीतना चाहेंगे। भारत आज तक साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रहा है। इसके अलावा किंग कोहली इसी दौरे पर अपने करियर का 100वां टेस्ट भी खेलेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका दौरा करने में कुछ दिन बाकी हैं। इस दौरे पर टीम इंडिया तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। श्रृंखला का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। यह दौरा विराट कोहली के लिए बेहद खास होने वाला है। वह पहली बार दक्षिण अफ्रीका की धऱती पर टेस्ट सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा उऩकी नजर दूसरा बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच जीतने पर होगी। अगर विराट पहला मुकाबला जीतते हैं तो वह दो बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बन जाएंगे। इसके अलावा विराट कोहली इसी दौरे पर अपने टेस्ट करियर का सौवां मैच भी खेलेंगे। 11 से 15 जनवरी के बीच केपटाउन में खेला जाने वाला सीरीज का तीसरा मैच विराट कोहली के करियर का 100वां टेस्ट होगा। इस तरह विराट कोहली भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले 12वें क्रिकेटर बन जाएंगे।

सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले भारतीय

जहां तक भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने की बात है तो यह रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने अपने टेस्ट करियर में 200 मैच खेले थे। वह सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले देश और दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। उनके अलावा राहुल द्रविड़ 163, वीवीएस लक्ष्मण 134, अनिल कुंबले 132, कपिल देव 131, सुनील गावस्कर 125, दिलीप वेंगसरकर 116, सौरव गांगुली 113, इशांत शर्मा 105, हरभजन सिंह 103, वीरेंद्र सहवाग 103 और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 99 टेस्ट मैच खेले हैं।

97 टेस्ट खेल चुके हैं विराट कोहली

जहां तक विराट कोहली की बात है तो वह अब तक भारत के लिए 97 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इन 97 टेस्ट मैचों की 164 पारियों में 10 बार नॉट आउट रहते हुए उन्होंने 7801 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 27 शतक और 27 अर्धशतक लगाने में सफल रहे। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 254 रन नाबाद रहा है। वह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे क्रिकेटर हैं।

 

Leave a Reply