सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए आज़माएं मलाई, शहद और केला

ठंड का मौसम तो शुरू हो गया है और अब धीरे–धीरे तापमान में गिरावट आ रही है। सर्द हवाएं और बदलता मौसम हमारी त्वचा को सबसे ज़्यादा प्रभावित करता है। हमारी स्किन रूखी और बेजान दिखने लगती है। अगर आप भी हर साल मौसम बदलने पर रूखी त्वचा से जूझती हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कमाल का उपाय। आप इस दौरान मलाई का उपयोग कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि ठंडे मौसम में मलाई को कैसे यूज़ करें।

मलाई और शहद

मलाई आपकी रूखी त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज़ करती है। यह न सिर्फ त्वचा को हाइड्रेट रखती है, बल्कि इसे मुलायम भी बनाती है। वहीं, शहद भी स्किन को हैइड्रेट करने के साथ इसे बैक्टीरिया से दूर रखता है। इसके लिए मलाई और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर मसाज करें। फिर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

मलाई और संतरा

संतरे में विटामिन–सी पाया जाता है जो न सिर्फ त्वचा को हेल्दी रखता है बल्कि चमक भी देता है। संतरे के छिलकों को सुखाकर पीस लें। एक अंडे की सफेदी, मलाई या फिर कच्चा दूध और छिलके का पाउडर मिला लें। इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। मास्क को हल्के हाथों से नीचे से ऊपर की ओर निकालें। इस मास्क को हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूध और केला

सर्दियों में त्वचा शुष्क हो जाती है। ऐसे में नमी बनाए रखने के लिए केले और दूध का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। मलाई की तरह कच्चा दूध भी स्किन को नमी पहुंचाता है। केला मृत कोशिकाओं को हटाने का काम करता है। अगर त्वचा ऑयली है तो दूध के बजाय गुलाब जल चुन सकते हैं। आधा केला, 1/4 कप दूध और कुछ शहद को मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

केले और पपीता का पैक

अगर मलाई आपको सूट नहीं करती, तो आप इसके बिना भी पैक तैयार कर सकती हैं। रूखी स्किन के लिए पपीता भी काफी काम आता है। इसके लिए आधा केला और थोड़ा पपीता लें और इन्हें मैश कर लें। अब इसे चेहरे और गर्दन पर बराबरी से लगाएं। 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

Leave a Reply