ठंड से बचने लोग अब अलाव का ले रहे सहारा

 

 

बिलासपुर। रातें सर्द होने के साथ अब दिन में भी ठंडक महसूस होने लगा है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री से गिरकर 26.2 डिग्री पर आ गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो ठंड अभी जारी रहेगा। तापमान में मामूली उतार–चढ़ाव होने से वातावरण ठंडा रहेगा।

न्यायधानी में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर–पूर्व से आ रही शुष्क हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम वेधशाला लालपुर के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में उत्तर–पूर्व से हवा आ रही है। 17 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बता दें कि गुरुवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। शुष्क हवाएं चलीं। इसके कारण ठंड का अहसास हुआ।

प्रदेश में जशपुर सबसे ठंडा

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अभी जशपुर जिला अभी सबसे ठंडा है। न्यूनतम तापमान यहां 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्यिस रिकार्ड किया गया है। शुक्रवार से बिलासपुर में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। माना जा रहा है कि दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिर सकता है।

 

Leave a Reply